झाबुआ। जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन 21 जून को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री सारंग 21 जून को दोपहर 2.30 बजे जिले के ग्राम मोरडुण्डिया पहुंचकर एकलव्य विद्यालय भवन का लोकार्पण करेगे। दोपहर 3.30 बजे झाबुआ पहुंचकर आयुष भवन का लोकार्पण करेगे, उसके बाद 5 बजे कलेक्टर सभा कक्ष में जिला योजना समिति की समीक्षा बैठक में भाग लेगे, उसके बाद सामाजिक संगठनों के सदस्यो से चर्चा कर झाबुआ से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। Post navigation अब जनपद सीईओ कर सकेंगे रोजगार सहायक की सेवा समाप्त दो बालिका की तालाब में डूबने से मौत