योगेन्द्र राठौड@ झाबुआ Live सोङवा में नवीन महाविद्यालय का लोकार्पण जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री महोदय से सोंडवा मंडल अध्यक्ष जयपाल खरत व एबीवीपी के साथियो प्रांत सहमंत्री विनय चौहान, निलेश सस्तीया, ओमकार के द्वारा मांग की गई की हमारे क्षैत्र के महाविद्यालय का नामकरण मां नर्मदा महाविद्यालय के नाम से हो। इस पर जिले के प्रभारी मंत्री के द्वारा वहा उपस्थित सभी से पूछा गया आप इस नाम से सहमत हो क्या तो सभी ने हाथ उठाकर अपना समर्थन दिया और प्रभारी मंत्री जी ने मां नर्मदा महाविद्यालय नाम की घोषणा की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाने का रास्ता बहुत खराब था जिसकी मांग बार-बार कर रहे थे जिले के प्रभारी मंत्री जी ने रास्ता बनाने के लिए तुरंत कलेक्टर महोदय को स्वीकृति देने के लिए कहां गया,। हमने मांग की वालपुर, सोङवा, उमराली, कन्या हाई स्कूल की की जाए मंत्री महोदय जी ने इसकी भी घोषणा कर दी जल्द ही हाई स्कूल चालू कर दी जाएगी कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर प्रभारी श्रीमती संस्कृति जैन, जिले के एसपी श्री मनोज जी एसडीएम साहब देवकीनंदन तहसीलदार श्री कैलाश बि ईओ शर्मा जी टीआई बघेल भाजपा जिला मंत्री नरगाँवाा , महामंत्री खेमराज जी सोलंकी ,भाजपा छकतला मंडल अध्यक्ष रमेश जी,सरपंच सुरपाल दादा,मधु जी,रजली बाई,अभयसिह जी जी,खुमानसिह,जी,नानसिह जी,नरपत जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे Post navigation उच्च शिक्षा विभाग मंत्री रहेंगे अलीराजपुर दौरे पर करेंगे नवीन शासकीय महाविद्यालय सोंडवा के नवीन भवन का लोकार्पण शासकीय कॉलेज के भूतपूर्व छात्र संगठन ने कई समस्या को लेकर उच्च शिक्षा विभाग के नाम सौंपा ज्ञापन