योगेंद्र राठौड़ / अजय मोदी @ सोण्डवा मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग मंत्री डॉ मोहन यादव दिनांक 17/09/2021 शुक्रवार को झाबुआ अलीराजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। अलीराजपुर जिले में वे विभिन्न लोकार्पण में सम्मिलित होंगे। जिसमे दोपहर 2:30 पर पी. जी. कॉलेज अलीराजपुर में नवनिर्मित 6 अतिरिक्त कक्षो का लोकार्पण करेंगे ततपश्चात दोपहर 3:30 पर नवीन शासकीय महाविद्यालय सोण्डवा के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण पश्चात मंत्री जी इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे। Post navigation सोंडवा के नवीन महाविद्यालय का नामकरण माॅ नर्मदा महाविद्यालय करने की लोगो ने उठाई मांग; मंडल अध्यक्ष ने दिया सर्मथन प्रभारी मंत्री ने की नवीन महाविद्यालय के नाम को मां नर्मदा के नाम से रखने की मांग पुरी ..