योगेन्द्र राठौड/ अजय मोदी@ सोंडवा सोंडवा तहसील मुख्यालय पर स्थित नवीन शासकीय महाविद्यालय का नामकरण अंचल की जीवन दायनी मां नर्मदा नदी के नाम पर मां नर्मदा महाविद्यालय करने का सुझाव लोगो ने Facebook पर कमेंट कर दिया है ।जिसका समर्थन भाजपा के सोंडवा मंडल अध्यक्ष जयपाल सिह खरत ने भी किया है । झाबुआ-अलीराजपुर live भी इसका समर्थन करता है कि अंचल की जीवनदायनी नदी मां नर्मदा के नाम पर शासकीय महाविद्यालय का नामकरण होना चाहिए। अलीराजपुर लाइव से हुई बातचीत में सोण्डवा मंडल अध्यक्ष जयपालसिंह खरत द्वारा बताया गया कि उक्त मांग जिले के प्रभारी मंत्री,सांसद एवं मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जोबट दौरे पर उनके सम्मुख रखी जाएगी। Post navigation आगामी त्योहारो को देखते हुए शांति समिति की बैठक संपन्न उच्च शिक्षा विभाग मंत्री रहेंगे अलीराजपुर दौरे पर करेंगे नवीन शासकीय महाविद्यालय सोंडवा के नवीन भवन का लोकार्पण