विजय मालवी, बड़ी खट्टाली आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत आज बड़ी खट्टाली में तिरंगा प्रभात फेरी का आयोजन हुआ। स्कूल परिसर से प्रभात फेरी प्रारंभ हुई। इसमें बडी संख्या में स्कूली विद्यार्थीगण हाथों में तिरंगा थाम सम्मिलित हुए और राष्ट्रभक्ति के नारे लगाते हुए जन जागरण का कार्य किया। बच्चों ने आमजन से 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने की अपील भी की। प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। तिरंगा प्रभात फैरी स्कूल परिसर से मुख्य बाजार चैराहा होते हुए स्कूल मैदान पर संपन्न हुई। यहां सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। प्रभातफेरी में बडी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। Post navigation एसडीओपी ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की बैठक ली ग्राम पंचायत प्रांगण में ध्वजारोहण के बाद बांटे पुरस्कार, मिठाई वितरित की गई