विपुल पांचाल@ झाबुआ आज सुबह एक प्रधान आरक्षक की घर के बाथरूम में पैर फिसलने से गम्भीर चोट लगने से मृत्यु हो गई। उन्हें जिला हॉस्पिटल भी ले जाया गया, लेकिन जब तक बहुत देर हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक प्रधान आरक्षक प्रेम नारायण खतेडिया (60) जो ड्यूटी से लौटे थे। उनकी ड्यूटी कोरोना काल मे राजवाड़ा में दोपहर 12 बजे बाद से थी। सुबह जब वह नहाने बाथरूम में गए थे तो उनका अचानक पैर फिसल गया जिसके बाद उनकी स्थिति गम्भीर हो गई इसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। Post navigation सांसद डामोर ने 57 लाख रुपए के माही की नहर का किया भूमि पूजन सैकड़ों बसे होने के बाद भी ट्रकों में प्रवासी मजदूरों को किया जा रहा रवाना, हादसे के बाद किसकी होगी जिम्मेदारी….?