अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट 6 दिसंबर को बोरी से जोबट लौटते वक्त बोरी थाने पर पदस्थ अरविंद सेन की निर्मम हत्या कर दी गई थी जिसमें पांच आरोपियों को पकड़ कर जेल पहुंचा दिया गया है शेष 2 मुख्य आरोपी कांदी उर्फ दिनेश पिता बिशन और धनु पिता नान का कि सोलिया देकाकुंड के जंगलों में नदी में छुपे होने की मुखबिर के द्वारा सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा, एसडीओपी एमएल पुरोहित, थाना प्रभारी एमके रघुवंशी, प्रधान आरक्षक आनंद कुमार, राकेश मोर्य, आरक्षक गजेंद्र-भूपेंद्र और पारस द्वारा रात्रि में घेराबंदी कर धरदबोचा सूचना मिली थी कि आरोपीगण अपने परिवार से मिलने अपने गांव आये हुए है नगर में निराशा का माहौल हमने नगर के कुछ नागरिकों से इन दो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया जानना चाही गई तो कैमरे के सामने तो नहीं बल्कि उनका कहना था कि इनकी गिरफ्तारी से तो आरोपियों के हौंसले और बुलंद हो जाएंगे और गवाह न मिलने के चलते कुछ ही महीनों में छूट जाएंगे, इससे अच्छा होता कि एक दो आरोपियों का एनकाउंटर हो जाता तो शायद क्षेत्र में अपराधों पर लगाम लगती। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड ले ली गई है जो पांच आरोपी जेल में बंद है उनकी भी पुलिस रिमांड के लीये कोर्ट में आवेदन दिया गया। Post navigation वनांचल के जितेंद्र धामन होंगे थाइलैंड में लार्ड बुद्ध गोल्डन अवॉर्ड से सम्मानित आखिर क्यो भिडी पुलिस से मामा जी की यह कथित वारिस