जीवनलाल राठौड़, सारंगी भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल सारंगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सात दिनी कार्यक्रम शुरू किया। इसके तहत पहला दिन स्वच्छता का संदेश देते हुए भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री मोदीजी के 70वे जन्म दिवस को पूरे सप्ताह हम जन हितेषी कार्यक्रम के तहत मनाया जाना है। जिसमें स्वच्छता अभियान के तहत प्रथामिक उप स्वास्थ केंन्द्र सारंगी पर सफाइ करना, लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। साथ भाजपाइयों ने ग्रामीणों को संकल्प दिलाया कि हम सभी गांव गांव फलिया जाकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करे तथा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के अंतर्गत अपने पर्यावरण में साफ-सफाई बनाए रखे। इस अवसर पर ओयोजन प्रभारी पेटलावद अनोखिलाल मेहता ,मंडल महामंत्री सुखराम मोरी ,पुर्व सरपंच मागीलाल डामर मोहनपुरा , वरिष्ट भाजपा नेता अनिल बम्बोरी, उप सरपंच परमानंद पाटिदार,मिडीया प्रभारी सुरेश परिहार , अजीत सिंह राठोर ,शम्भुभाई गामड़ ,दिनेश पारगी , रामचन्द भुरीया ,आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation सारंगी के लिए आई बुरी खबर : दो ग्रामीण मिले कोरोना पॉजिटिव दुःखद ख़बर: बसंतीलाल राठौड़ का निधन; ग्राम में छाया शोक ….