हरीश राठौड़, पेटलावद नगर में भारत बंद के दौरान पेटलावद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया किंतु पुलिस ने उन्हें रोका। इस दरमियान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच खींच-तान हुई जिसमें पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा ने पुलिस वालों को पकडक़र अलग हटाया और पुलिस वालों को रोका तथा कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने का प्रयास किया। इस झड़प में पुलिस ने पुतले पर पानी डाल दिया और कांग्रेस के मंसुबों पर पानी फेर दिया। कांग्रेस के द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे का विरोध करते हुए पूर्व विधायक वाल सिंह मेडा ने बताया कि मप्र की भ्रष्ट भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में एतिहासिक बढ़ोतरी की गई है जिससे आम जनता परेशान है, अन्य राज्यों के अपेक्षा 10 रूपए प्रति लीटर पेट्रल व डीजल के भाव अधिक है। कांग्रेस के भारत बंद का असर पेटलावद में भी दिखाई दिया। दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में वाहन रैली निकाली। इसके बाद एकत्रित होकर पुतला जलाने का प्रयास किया किंतु पुलिस ने उन्हें पुतला नहीं जलाने दिया। इसके पश्चात कांग्रेसी कार्यकर्ता रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने तहसीलदार मुकेश काशिव को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक वालसिंह मेडा, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, कलसिंह भूरिया, युवा कांग्रेस नगर अध्यब जीवन ठाकुर, गोपाल परमार, आशीष मूथा, बरकत मंसूरी, हरचंद्र डामर, पप्पू पडिय़ार, अनूपम भंडारी, गेंदालाल पाटीदार,जगदीश जानी, गोपाल ठाकुर, विधानसभा प्रवक्ता चंदु राठौड़, जावेद लोधी, माणका भाई आदि मौजूद थे। Post navigation शिक्षकों की कमी के चलते छात्र एक दिन के सामूहिक अवकाश पर, आधे विषयों अभी तक शुरू नहीं हो सकी पढ़ाई की भारतीय ट्राईबल पार्टी ब्लॉक में कार्यकारणी का किया गठन