झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतालिया की रिपोर्ट- मंगलवार को चंद्रशेखर आजाद नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा थी और इस सभा में झाबुआ, अलीराजपुर, धार, मंदसौर, नीमच, बडऩगर, रतलाम, बड़वानी समेत मध्यप्रदेश के सभी जिलों से लोगों का हुजूम उमड़ा। इस दौरान प्रधानमंत्री की सभा से आ रही घाटोदा ग्राम पंचायत जिला धार की बस एमपी 46 पी 0102 पारा में राजगढ़ रोड पर पलटी खा गई। बस में सवार 6 लोगों को मामूली चोट आई है। बस के पलटी खा जाने की सूचना डायल 100 को दी गई डायल 100 में कोतवाली पुलिस का अमला पहुंचा और इस दौरान 108 वाहन भी पहुंचा। घायलों को मामूली चोट आई और उनका प्राथमिक इलाज करवाकर पुलिस ने उन्हें रवाना कर दिया। Post navigation निलकंठेश्वर मंदिर में झूमे महादेव भक्त पीएम मोदी की रैली से लोट रही ” स्कूल बस ” हादसे का शिकार , 2 की मोत