झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत ग्राम सुवापाट में 50 महिला हितग्राहियों को गैस कनेक्शन वितरण किए गए। इस मौके पर विधायक निर्मला भूरिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थी जिन्होंने गैस कनेक्शन वितरण के साथ ग्राम में रपटा निर्माण, टैंकर प्रदान करने और भजन मंडली को सामाना दिलाने की घोषणा की। इस दौरान विधायक भूरिया ने कहा कि हम हर गांव का विकास चाहते है, क्षेत्र की जनता को कोई परेशानी नहीं रहे इसके लिए सतत प्रयासारत जारी है। माही परियोजना के प्रारंभ होने से क्षेत्र के बड़े हिस्सें को लाभ मिला है आगे भी कार्य चल रहा है और भी क्षेत्र में जल्द ही इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जहां माही नहरें नहीं पहुंच पा रही है, हम वहां सर्वे करा कर बड़े तालाबों का निर्माण कर रहे है ताकि सिंचाई और पेयजल के लिए ग्रामीणों को परेशान नहीं होना पड़े। इस मौके पर ग्राम सरपंच ललीता रमेश सोलंकी, नंदलाल पाटीदार, विधायक प्रतिनिधि मूलचंद्र निनामा, प्रकाश मुलेवा, देवेंद्र भाबर,कालू कलारा, उंकार कलारा, गोबा कलारा, टामू डामर, सुखलाल बारिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट ने किया ओर आभार प्रदर्शन शैतान कलारा ने माना।
महिला हितग्राहियों को गैस कनेक्शन प्रदान करते हुए विधायक भूरिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *