झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- काजबी ग्राम में पिली मिट्टी लेने गए एक परिवार के खदान में दब जाने से एक दस वर्षीय बालक की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार थावरिया कटारा अपनी पत्नी काली बाई और बच्चे बहादुर (13) पप्पू (10 ) के साथ तालाब किनारे मिटटी की खदान पर मिटटी लेने गया था जहा से बहादुर मिट्टी लेकर घर के लिये निकल गया , पत्नी और बच्चे वही पर मिट्टी निकाल रहे थे की यह हादसा हो गया। मोके पर माँ और बेटे इसमें बुरी तरह से दब गये। जिससे पप्पू की मोके पर ही मौत हो गई जबकि माँ और बेटे को गंभीरवस्था में पेटलावद चिकित्सालय में भर्ती किया गया ।रायपुरिया पुलिस के एएसआई जयवीर सिंह ने बताया की 27 /17 प्रकरण दर्ज किया । पटवारी मुकेश व्यास ने पंचनामा बनाकर अधिकारियो को भेज दिया है। Post navigation उबड़-खाबड़ रास्तों में संघर्ष कर पहुंचते छात्र-छात्राएं स्कूल उत्कृष्ट उमावि के दो छात्र-छात्रा का ऑल इंडिया नीट परीक्षा में चयन