फिरोज खान, अलीराजपुर ब्यूरो चीफ जनपद पंचायत चशे आजाद नगर की ग्राम पंचायत कालियावाव में जनपद पंचायत सीईओ मनोज निगम के साथ जनपद की टीम मॉर्निंग फॉलोअप पर निकली जिसके तहत कालियावाव में हितग्राहियों द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना का काम नहीं शुरू करवाने के चलते आज आजाद नगर थाने पर हितग्राहियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने पर आजाद नगर थाने में हितग्राही सनु पिता हमराज को थाने पर लेकर बैठा दिया गया। इस मॉर्निंग फॉलोअप के दौरान जनपद पंचायत के अब्बास जाम्बुवाला, सरपच मेथुसिंह व सचिव दिनेश देवरिया मौजूद थे। सीईओ मनोज निगम ने सभी सरपंच-सचिव व ग्राम सहायक को स्पष्ट निर्देश दिए कि मॉर्निंग फॉलोअप में सभी की सहभागिता रहनी चाहिए। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जितने आवास अधूरे हैं उन्हें जल्दी पूरा कवराया जाए। साथ ही जो हितग्राही ने बैंक से आवास योजना के पैसे निकाल लिए है और वह निर्माण कार्य में बरत रहे है उन हितग्राहियों को पुलिस चौकी व थानों पर ले जाकर एफआईआर की जाए। Post navigation सच्चाई को परेशान कर सकते है पराजित नही -खोड़े किसानों को 50 फीसदी ऋण जमा करने पर पूरा ब्याज होगा माफ, रुपे कार्ड किए वितरित