झाबुआ लाइव डेस्क-
मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के आव्हान पर मंगलवार को को संपूर्ण प्रदेश के अधिवक्ताओं द्वारा न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्रतिवाद दिवस तथा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने को लेकर कलेक्टर आशीष सक्सेना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिला अधिवक्ता संघ की मांग थी कि भोपाल के अधिवक्ता अशोक विश्वकर्मा के साथ 7 दिसंबर को भोपाल में असामाजिक तत्वों द्वारा पेट्रोल पंप पर बुरी तरह से मारपीट की गई। इसी तरह प्रदेश के रीवा के अधिवक्ता भी विगत चार माह से न्यायालयीन कार्यों से विरत है किंतु उनक मांगों पर विचार नहीं किया गया। इस कारण भोपाल एवं रीवा के अधिवक्ता हड़ताल पर है। माननीय मप्र उच्च न्यायालय द्वारा स्वयं संज्ञान लेकर एक याचिका के माध्यम से मप्र शासन से अधिवक्ताओं के संरक्षण हेतु एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का प्रारूप पेश करने हेतु आदेशित किया गया। इसके बावजूद भी मप्र शासन द्वारा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट संबंध में समुचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। संपूर्ण प्रदेश के अधिवक्ताओं के ऊपर लगातार हो रहे हमले एवं मप्र शासन द्वारा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं किए जाने को लेकर मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के आव्हान पर 12 दिसंबर को परे प्रदेश के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहतेे हुए प्रतिवाद दिवस मनाया। इस दौरान ज्ञापन में जिले के एडवोकेट्स द्वारा ज्ञापन कलेक्टर को सौंपकर मप्र शासन अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *