झाबुआ लाइव के लिए घुघरी से वीरेंद्र बसेर की रिपोर्ट- कुंडाल घाटी पर एक इंडिका कार ने मोटर साइकिल सवार की आमने-सामने भिंड़त हो गई। इस टक्कर से मोटर साइकिल सवार युवक शंभु मानजी वसुनिया निवासी सातेर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक के पीछे बैठा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना जैसे ही करवड़ पुलिस चौकी पर दी गई प्रभारी भदौरिया घटनास्थल पर पहुंच गए। दुर्घटना के बाद कार सीजी 04 बी 4844 का ड्राइवर कार छोडक़र भाग निकला। Post navigation प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने को लेकर अधिवक्ताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन अब खालखंडवी के जंगल में बाघ ने किया गाय का शिकार, ग्रामीण दशहत में