झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के पक्ष में प्रचार व प्रसार के लिए प्रदेश कांग्रेस ने एक समन्वय समिति बनाई है। इसमें 6 मंत्रियों सहित 3 विधायको को और मालवा क्षैत्र के नेताओ को शामिल किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता एवं प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने बताया कि मप्र कांग्रेस संगठन कमेटी के प्रभारी एवं उपाध्यक्ष चन्द्रप्रभा शेखर व प्रशासन महामंत्री राजीव सिंह ने झाबुआ उपचुनाव में प्रचार व प्रसार के लिए समन्वय समिति बनाई है। समिति में मंत्रीगण सज्जनसिंह वर्मा, आरिफ अकील, पीसी शर्मा, हुकुमसिंह कराड़ा, तुलसी सिलावट व उमंग सिंगार को लिया गया है। विधायक हरदीप डंग, आरिफ मसूद व कुणाल चौधरी प्रदेश कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान, मप्र अल्प संख्यक प्रकोश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, प्रदेश सेवादल मुख्य संगठक सत्येन्द्र यादव, प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष विपीन वानखेड़े, कांग्रेस नेता पंकज संघवी, मनोहर वैरागी, स्वपनील जैन, सविता खेड़ीवाल, महेन्द्र बोद्ध, अजय शाह व दिनेश गुर्जर को लिया गया है। मेहता ने बताया कि इन सभी को क्षैत्रीय नेताओं से समन्वय स्थापित कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार करने हेतु जवाबदारी दी गई है।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *