जितेंद्र राठौड़, झकनावदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल किसान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सांसद प्रतिनिधि प्रदीपसिह तारखेडी ने बताया कि कार्यकम में सांसद कांतिलाल भूरिया, लोकप्रिय विधायक वालसिंह मेडा, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, जोबट विधायक कलावती भूरिया, थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया, अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति राजेश डामोर, क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि प्रदीपसिंह तारखेड़ी एवं क्षेत्र के सभी युवा एवं वरिष्ठ नेतागण शिरकत करेंगे। क्षेत्र में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे एवं विशाल रैली पंचायत भवन से निकाली जाएगी एवं छात्रावास ग्राउंड पर विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। ) Post navigation नि:शुल्क मोतियाबिंद मुक्त लेंस प्रत्यारोपण शिविर में 190 मरीजों ने लिया लाभ भारतीय संस्कृति को बचाने हुआ मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन