3झाबुआ। इंस्पायर अवार्ड के लिए जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 11 सितम्बर तक उत्कृष्ट उमावि झाबुआ के सामने स्थित सामुदायिक भवन में किया जा रहा है। आज 9 सितम्बर को विभिन्न ब्लाको से आये विद्यार्थियों ने अपने आकर्षक माॅडल के साथ विज्ञान प्रदर्शनी में अपना पंजीयन करवाया। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन 10 सितंबर को प्रातः 11 बजे अतिथियों द्वारा किया जाएगा एवं समापन 11 सितंबर को होगा। जिला स्तरीय प्रदर्शनी में से 22 माॅडलों का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *