नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ
उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान पर कल दिनांक 17 से 20 दिसंबर 2020 तक होने वाली जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफ़ी का अनावरण आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त प्रशांत आर्या द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय झाबुआ में किया गया, अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री आर्या ने सभी से एकजुट एवं खेल भावना से खेलने का आग्रह करते हए कहा कि ये हमारे विभाग की प्रतियोगिता है, इसमें हमारी हार में भी जीत है और जीत में भी जीत है, ट्रॉफी किसी भी टीम के हाथ आये लेकिन जीत हमारे विभाग की होगी, पूरे उत्साह एवं मनोयोग से खेलते हुए जीत की ओर बढ़ना का प्रयास सभी को करना है, इस प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण ये है कि विभाग की महिला अधिक्षिकाए एवं कर्मचारी भी हिस्सा ले रही है, समस्त ट्रॉफी श्री राजकुमार गांधी द्वारा उनके पिताजी की स्मृति में में प्रदान की गई है, इसलिए श्री आर्या द्वारा गांधी को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया.. ट्रॉफी अनावरण कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय झाबुआ श्रीमती आयशा सैयद कुरेशी, मंडल संयोजक श्री जय बैरागी, रातीतलाई झाबुआ के प्रभारी प्राचार्य श्री रवि सिसोदिया थे, कार्यक्रम का संचालन श्री हरीश कुंडल द्वारा किया गया एवं आभार जिला क्रीड़ा प्रभारी श्री कुलदीप धबाई द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *