झाबुआ, एजेंसीः झाबुआ त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के प्रथम चरण की जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्य की मतगणना 22 जनवरी को उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेटलावद में प्रातः 7.30 बजे से प्रारंभ होगी। द्वितीय एवं तृतीय चरण के मतदान की तिथि आगे बढ़ी: मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश के त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15 हेतु जारी मतदान कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। संशोधित आदेशानुसार आयोग द्वारा थांदला एवं मेघनगर क्षेत्र में द्वितीय चरण के मतदान के लिए 5 फरवरी एवं झाबुआ रामा एवं राणापुर क्षेत्र के लिए तृतीय चरण के मतदान के लिए 22 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है। प्रथम एवं द्वितीय चरण का मतदान प्रातः 7 बजे से 3 बजे तक होगा। Post navigation आप पेशंनधारक हैं या पेंशन की पात्रता रखते हैं तो यह ख़बर पढ़िएगा जरूर कर्मचारियों को मिली रही इस सौगात में कही चूक न हो, इस पर कलेक्टर की हैं पैनी नजर