जितेन्द्र राठौड़ @ झकनावदा

13 फरवरी रात्रि में प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन में स्वागत सत्कार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पीरोसा गोपाल सिंह परमार पिराना सीरवी समाज वडेर बिठुडा राजस्थान, महंत रामेश्वर गिरी महाराज श्रृंगेश्वर धाम, राजारामजी मुख्य पुजारी अहमदाबाद वडेर, सांसद गुमानसिंह डामोर, राकेश शर्मा शाजापुर, ओमप्रकाश चोयल पेटलावद, जिला अध्यक्ष गौतम गहलोत पेटलावद ग्राम के गामोठ श्रीराम जोशी रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षत्रिय सीरवी समाज के वरिष्ठ चौधरी, कोटवाल,जमादरी ने मंचासीन अतिथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। बाद समाज जनों द्वारा धर्म गुरु गोपाल जी का पुष्पा मालाओं से स्वागत किया। जिसके बाद चल समारोह में नगर के समस्त समाज जनों ने भी दीवान साहब को पुष्प माला पहनाकर स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह थे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षत्रिय सीरवी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं राजनीतिक दल से भाजपा जिला कोषाध्यक्ष महावीर भंडारी, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुंणिया, सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवा, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार पालरेचा, भाजपा रायपुरिया मंडल महामंत्री ओमप्रकाश राठौर सेमरोड़, राजेंद्र सिंह कुशवाह उमरकोट, जितेंद्र राठौड़, कमलेश पाटीदार , ठाकुर परीक्षित सिंह राठौर, नरेंद्र कुमार कोठारी, महेश भांगु, मुकेश कोठारी,पूनमचंद कोठारी, रितेश अग्रवाल, बबलू माण्डोत आदि।

हर समाज का मिला भरपूर सहयोग

क्षत्रिय सीरवी समाज प्रतिष्ठा महोत्सव मंच से मंच संचालन कर रहे हरिराम पडीयार ने मंच के माध्यम से कहा कि प्रतिष्ठा महोत्सव की शोभायात्रा में नगर के प्रत्येक समाज का भरपूर सहयोग मिला है। सभी समाज का आभार मानते हुए पडियार ने कहा कि नगर में किसी भी समाज को अगर हमारे सहयोग की अपेक्षा हो तो निसंकोच हमें बताएं पूरा समाज हर समाज के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। उक्त आयोजन का मंच संचालन हरिराम पड़ियार की किया आभार ओंकारलाल चोयल ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *