झाबुआ लाइव के लिए थान्दला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
स्थानीय नृसिंह भक्त मंडल व्दारा पौराणिक मान्यताओं के अनुरूप होलिका उत्सव प्रचलित कुप्रथाओं से हटकर मनाया जाएगा। दीप मालिका चौराहे पर इसके लिए व्यापक तैयारिया की जा रही है। जिसमें होलिका की गोद में भक्त प्रहलाद को बैठाकर श्रीमन नारायण हरि की धून के साथ होली उत्सव की कथा विधिवत पंडित जितेन्द्र पाठक के मुखारविंद से सुनाई जाएगी। तत्पश्चात पुजन महाआरती की जाकर वायु मण्डल की शुद्धता के लिए घृत के साथ ग्यारह किलो हवनात्मक सामग्री वैदिक मंत्रों के साथ आहूति देकर होलिका दहन पर्यावरण की रक्षार्थ कंडों से की जाएगी। इस सबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए भक्त मंडल के सचिव सचिन सोनी ने बताया की त्योहारों मेे आई विकृति से हटकर इस बार धार्मिक एंव सांस्कृतिक चेतना के साथ होलिका दहन का आयोजन किया जा रहा है, जो जिले का पहला प्रयास होगा। रात्रि में शुभ मूहूर्त पर होलिका में अग्नि अर्पित के साथ ही नारायण भक्ति के प्रतिक भक्त प्रहलाद के कृत्रिम पुतले को हटा लिया जाएगा इस दौरान हिरण्य कश्यप के रूप में श्रृंगरित व्यक्ति बहन होलिका का दहन होने पर विलाप करने का चित्रण प्रस्तुत किए जाने का प्रयास भी किया जा रहा है। दूसरे दिन धुलेंडी पर प्रात: 11 बजे भक्त प्रहलाद भगवान नृसिंह की जीवंत झां की की धर्मयात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से सूखे रंग गुलाल के साथ नारायण हरि की धुन पर परम्परागत वाद्ययंत्रों के साथ निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *