मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ कस्बे में एक ताले की चाबी बनाने वाले सिकलीगर का एक युवक से लेनदेन की बहस बाजी में इतना तूल पकड़ा कि उसने पास पड़ा मोटरसाइकिल का साइलेंसर युवक के सिर पर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया जिसे इलाज हेतु परिजन इंदौर ले जाने का समाचार है आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार को सुबह 11 बजे ताले की चाबी बनाने वाले मंजीत सिंह पिता चांदसिंह सिकलीगर से आंबुआ निवासी मोईद पिता गनी मोहम्मद कुरैशी ने ताले की चाबी बनवाई इसके बाद पैसों के लेन-देन में दोनों के बीच तू तू मैं मैं होने लगी तब मनजीत सिंह ने अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए समीप पड़ा मोटरसाइकिल का साइलेंसर उठाकर मोईद के सिर पर दे मारा जिससे मोईद को दाहिनी कनपटी पर गंभीर चोट आने से वह नीचे गिर गया जिसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे अलीराजपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।उसके पूर्व उसके द्वारा आरोपी मनजीत के खिलाफ थाना आम्बुआ में रिपोर्ट की गई थाना में अपराध क्रमांक 152/18 धारा 294/ 323/ 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर एएसआई अफजल खान द्वारा विवेचना की जा रही है घायल मोईद को परिजन अलीराजपुर से इंदौर इलाज हेतु ले जाने के समाचार है। Post navigation वाणी समाज न ने उत्साह से मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव पार्टी महत्वपूर्ण है व्यक्ति नहीं हमें पार्टी के लिए कार्य करना है : कलावती भूरिया