https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2021/01/VID20210124212738.mp4 https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2021/01/VID20210124212836.mp4 सलमान शैख़@ झाबुआ Live पैक्ड मिनरल वाटर की बोतलों के साथ लाखो की अवैध शराब ट्रक सेे जा रही थी, लेकिन झाबुआ जिले के पेटलावद के सारंगी में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे धरदबोचा। सूत्रों के मुताबिक यह ट्रक राजस्थान से निकला था और गुजरात जा रहा था। इस ट्रक में लाखों की अवैध शराब होने का अनुभव लगाया जा रहा है। फिलहाल ट्रक को पेटलावद थाने लाया गया है, यहां जब पुलिस ने ट्रक को खोला और जब तक शराब की पेटियां नही निकली वहां तक तो सब ठीक था, लेकिन जैसी ही बीच मे शराब की पेटियां जमी दिखी तो सभी की आंखे फ़टी रह गई, क्योंकि ट्रक में लाखो की अवैध शराब का जखीरा था। पुलिस ने ड्राइवर व क्लीनर को हिरासत में ले लिया है। ट्रक से निकली शराब की गिनती जारी है। Post navigation शादी समारोह में हुआ बंदूक से फायर ; 1 की मौके पर मौत; खुशियों के माहौल में पसरा मातम युवा शक्ति नशे से दूर रहेगी और स्वस्थ समाज की नींव रखेगीः पूर्व विधायक सुश्री निर्मला भूरिया