जितेन्द्र वाणी, नानपुर नानपुर थाना अंतर्गत मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जवानिया पुजारा फालिये में मृतक तेरसिंह पिता दितलिया उम्र 48 वर्ष ने लगभग 11 बजे अपने खेत मे आम के पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि मृतक खेत मे काम कर रहा था, कि खेत मे आम के पेड़ पर लाश देखी गई पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपूर्द कर दी। घटना की खबर लगते ही ग्राम में मातम छा गया। मृतक के चार लड़के व एक लड़की है, जिनका रो-रोककर बुरा हाल है। Post navigation मोबालाइजर के चयन में स्वच्छग्राहियों को दी जाए प्राथमिकता दिलीप कटारा सांसद प्रतिनिधि नियुक्त