रितेश गुप्ता, थांदला रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र के सांसद गुमान सिंह डामोर द्वारा थांदला विधानसभा हेतु थांदला क्षेत्र के कद्दावर नेता दिलीप कटारा को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। सांसद गुमान सिंह डामोर द्वारा की गई इस नियुक्ति पर दिलीप कटारा एवं समर्थकों द्वारा आभार व्यक्त किया गया। जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर,थांदला मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय, कमलेश डामोर, ज्ञानी भाबर , पूर्व मंडी अध्यक्ष मनु डामोर , अमित शाह , महेश नागर, शांतिलाल सोलंकी सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित की। Post navigation पेड़ से लटका मिला युवक का शव, घर में छाया मातम ग्राम पंचायत की तीन दुकानों की नीलामी राशि 3701000 रुपये में हुइ