झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पेट्रोल पंपों पर हवा पानी और स्वच्छता की अनिवार्यता को पंप मालिक और जिम्मेदार दोनों नजरअंदाज कर रहे है जिसके चलते उपभोक्ताओं को खासा परेशान होना पड़ रहा है। बदनावर मार्ग पर एक पंप पर तो कीचड़ से गुजरने के बाद ही पहुंचा जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के पंपो पर हवा-पानी के साथ स्वच्छता का होना जरूरी है। एक को छोड सभी पंपो पर इनका पालन नही किया जा रहा है। बदनावर मार्ग पर स्थित एक पंप पर तो केवल पेट्रोल डीजल भरने का कार्य किया जाता है न यहां छत है न स्वच्छ वातावरण ऐसे में हवा पानी की बात का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। पूरा परिसर कीचड से सना है। ऐसे में यहां आने वाले उपभोक्ता परेशान होते रहते है। Post navigation कलियुग में भव से पार लगने के लिए केवल भगवान का नाम ही एक मात्र सहारा : पंडित दवे बोराली फिल्टर प्लांट पहुंचे नवनिर्वाचित परिषद अध्यक्ष