बिशप बसील भूरिया कलेक्टर को चेक सोंपते
बिशप बसील भूरिया कलेक्टर को चेक सोंपते

अबदुल वली पठान, झाबुआ। कैथोलिक डायसिस झाबुआ के नवनियुक्त बिशप फादर बसील भूरिया ने डायसिस के प्रतिनिधियो के साथ कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता को पेटलावद के हादसे के पीडितों के सहायतार्थ 1 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया। इस अवसर पर नवनियुक्त बिशप फादर बसील भूरिया ने कहा कि 12 सितंबर को जिले के पेटलावद में हुई दर्दनाक घटना से हर कोई दुखी एवं आहत था इस दुख की घड़ी में कैथोलिक इसाई समुदाय झाबुआ प्रशासन के साथ मिलकर पीडितो को छोटी सी राहत पहुंचाना चाहता है। बिषप के साथ प्रतिनिधि दल के सदस्य चांसलर फादर पीटर खराड़ी, सचिव फादर थाॅमस पीए, मेघनगर पल्ली से केसी माल, फ्रांसिस कटारा, थांदला से जोसफ माल एवं पीटर बबेरिया, कैथोलिक मिशन हायर सेकंडरी की प्राचार्य सिस्टर मंजुशा, वरिष्ठ अध्यापक सुधाकर सावंत तथा स्कूली छात्राएं उपस्थित थी। उक्त जानकारी कैथोलिक डायसिस झाबुआ के मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *