श्रद्धांजलि देते हुए सर्वोदय गणेश मंडल के सदस्य झाबुआ। रविवार को दापेहर 11.30 बजे स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ पर विवेकानंद कालोनी के सर्वोदय गणेश मंडल के सदस्यों ने एकत्रित होकर भगवान महाकालेश्वर एवं माता गायत्री की पूजा अर्चना करके पेटलावद त्रासदी मे मारे गए लोगों को दो मिनट का मोन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मधुसुदन शर्मा, मोहनलाल व्यास, धर्मेन्द्रसिंह राठोर, राकेश चोहान लाला, सुभाष वर्मा, संतोष पंवार, अनिल सोनी, अभिजीत यादव, जयप्रकाश राठौर गणपतसिंह निगवाल, विद्यादेवी व्यास, बाबूलाल परमार, शारदा शर्मा उर्मिला राठोर, प्रेमलता चोहान लीला सोनी, अरूणा नायक, नीता व्यास, वर्षा सोनी, सीमा राठोर, शशिकला वर्मा, मीनाक्षी यादव निर्मल परमार,रेखा चोहान, सुनीता निंगवाल, शीला यादव रीतू वर्मा, राजू, करिश्मा, सुनीता के अलावा बड़ी संख्या में बच्चों ने मां गायत्री के समक्ष प्रार्थना करके मृतकों को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को इस असह्य वेदना को सहन करने की शक्ति प्रदान करने का कामना की। इस अवसर पर मृतकों को आत्मीय शांति के लिए महिलाओं ने कीर्तन भजन कर शोक संप्तप्तों को साहस प्रदान करने की कामना की। Post navigation तालाब मे डूबने से दो मासूम की मौत धोखाधड़ी का मामला दर्ज