सलमान शैख@ झाबुआ Live आईएएस अनिल कुमार राठौर द्वारा पेटलावद के नए के रूप में पद्भार ग्रहण किया। इस मौके पर तत्कालीन एसडीएम आईएएस शिशिर गेमावत, तहसीलदार जगदीश वर्मा आदि मौजूद रहे। आपको बता दें कि श्री राठौर पूर्व में विदिशा जिले के सहायक कलेक्टर (IAS) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें मप्र शासन द्वारा पेटलावद भेजा गया है। झाबुआ Live से चर्चा में आईएएस श्री राठौर ने बताया आमजन की समस्या का समाधान मेरी प्रथम प्राथमिकता है, सभी सरकारी विभागीय कार्यालयों में अधिकारियों कर्मचारियों को आमजन के कार्य प्रमुखता से करने होंगे, लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। यह क्षेत्र मेरे लिए नया है मगर शीघ्र ही व्यवस्थाओं को लेकर सभी अधिकारियों की बैठक ली जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई है, जिसे सुधारने के प्रयास होंगे। किसान यूनियन और अभा हिंदू महासभा ने किया स्वागत: नवागत एसडीएम श्री राठौर के पद्भार ग्रहण करने के बाद भारतीय किसान यूनियन और अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने कार्यालय पहुंचकर उनका माला भेंट करकर स्वागत किया। इस दौरान किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र हामड़, अभा हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष दीपक काग, ईश्वरलाल पाटीदार, लखन बैरागी आदि मौजूद रहे। Post navigation पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा को भाजपा ने दिया कारण बताओ नोटिस.. जिला पंचायत के नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव ने किया पदभार ग्रहण, शासकीय योजनाओं का हितग्राहियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले यह रहेगी प्राथमिकता