विपुल पांचाल@झाबुआ Live भाजपा जिला सगंठन प्रभारी हरिनारायण यादव की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक की अनुशंसा पर पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपेश उर्फ बबलू सकलेचा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में उल्लेख किया कि उनके द्वारा भाजपा जिला कोर ग्रुप द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध आप ने भाजपा के बागी प्रत्याशी बसंती धनसिंह बारिया के पक्ष मे कार्य कर सगंठन के प्रति अनुशासन हिन्ता की। ऐसा भाजपा जिला संगठन प्रभारी एवं भाजपा जिला पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक्ष रूप से देखा गया। पार्टी ने उन्हें इस संबंध मे दिनांक 22/10/2022 तक पार्टी सगंठन के प्रति अपना रूख लिखित में स्पष्ट करने को कहा गया है। अन्यथा उनको भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित की कार्यवाही की जावेगी । Post navigation अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (SFS) के द्वारा किया गया रक्तजांच अभियान का आयोजन, सिकल सेल की भी हुई प्राथमिक जांच पेटलावद के नए एसडीएम IAS अनिल कुमार राठौर ने ग्रहण किया पद्भार; यह बोले नवागत एसडीएम ….