सलमान शैख़@ झाबुआ Live
कोरोना वायरस की चपेट में आए झाबुआ जिले का हाल अब ओर डरावना हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र भी इससे नही बच पा रहे है।
अब एक बड़ी खबर दाहोद से आ रही है कि पेटलावद से उपचार कराने दाहोद गए दम्पत्ति में से महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। यह दम्पत्ति वार्ड 1 माधव कालोनी में रहते है। बीएमओ डाक्टर एमएल चोपड़ा ने बताया कुछ दिन से दोनों दम्पत्तियो को बुखार,सर्दी हो रही थी। यह दोनों पति-पत्नी उपचार करवाने दाहोद पँहुचे। वहां कोरोना के लक्षण होने पर उन्हें भर्ती कर लिया गया। दोनों की कोरोना जांच के लिए सेम्पल लिए गए। जिसमें पत्नी पॉजिटिव पाई गई। फिलहाल दोनों दाहोद में है और अपना इलाज करवा रहे है। दाहोद प्रशासन ने इसकी जानकारी झाबुआ प्रशासन को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *