पेंशनर्स एसोसिएशन के निर्वाचन संपन्न, पीएल मौढ़ अध्यक्ष मनोनीत

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
पेंशनर्स एसोसिएशन थांदला के निर्वाचन हुए जिसमें पीएल मौढ़ को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किए जाने की घोषणा निर्वाचन अधिकारी बीएल शर्मा द्वारा की गई। समारोह के मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार शर्मा शाखा प्रबंधक एसबीआई थांदला, विशिष्ट अतिथि भागवत शुक्ला एवं चंद्रकला गार्डन के साथ अध्यक्षता डॉ केबी चतुर्वेदी ने ग्रहण की। 19 सदस्यों का 75 वर्षीय वरिष्ठ पेंशनर्स के रूप में शाल-श्रीफल से सम्मान किया। वहीं 15 नवीन सेवानिवृत साथियों को संगठन की सदस्यता प्रदान की गई। विशेष रूप से नगर की वयोवृद्ध गणमान्य हस्तियों में 100 वर्षीय गेंदालाल शाह, लीलाबाई शर्मा, राजकुमारी बजाज एवं सुशीला उपाध्याय को विशिष्ट नागरिक सम्मान प्रदान किया। आयोजन में लगभग 125 पेंशनर्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। गरिमामय आयोजन का संचालन जगमोहनसिंह राठौर ने किया व आभार लोकेंद्र आचार्य ने माना।