नवनीत त्रिवेदी@झाबुआ अब से कुछ देर पहले झाबुआ के पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल के भाई सावनसिंह बिलवाल उम्र 50 वर्ष संदिग्ध अवस्था में अपने ग्रहग्राम पिपलीपाड़ा के पीपलिपाड़ा- तिकड़ी रोड के पास मृत पाए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिलवाल की पीठ, सिर एवं कंधे पर कुछ निशान भी देखे गए हैं, शव के पास कोई वाहन भी ना मिलना, शरीर पर कई चोट के निशान कई सारे प्रश्नों को जन्म दे रहै, है। शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। पुलिस द्वारा मामला संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है। कल पोस्टमार्टम के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह दुर्घटना है या हत्या। Post navigation मैं आपमें से ही एक हूँ, आपके लिए राज भवन के द्वार हमेशा खुले हैं – महामहिम राज्यपाल साहित्य में मातृ शक्ति की सक्रियता निश्चित ही शुभ संकेत है – डॉ. चाँदनीवाला