पियुष चन्देल, अलीराजपुर
====
देश के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. अरुण जेटली के निधन पर रविवार शाम 6 बजे भाजपा कार्यकर्ताओ ने अलीराजपुर के स्थानीय बस स्टेण्ड पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर स्व. अरुण जेटली के चित्र पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान ने कहा की स्व. अरुण जी का स्वभाव हमेशा मिलनसार रहा, उन्होंने अपने कार्यकाल में जीएसटी, नोटबन्दी सहित अन्य जनहित से सम्बन्धी कार्य किये। जेटली जी ने छात्र राजनीति से अपनी शुरुआत कर भाजपा से जुड़कर अनेक कार्यो में अपना योगदान दिया, आज उनके निधन पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ। इस अवसर पर जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर ने कहा की जेटली जी जनप्रिय नेता थे। पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके अनुभव लेता रहता था, लेकिन आज वे हमारे बीच नही रहे। जेटली जी का जाना देश और पार्टी के लिये बहुत बड़ी क्षति हैं, मैं उन्हें नमन करता हूँ। भाजपा जिला अध्यक्ष किशोर शाह ने कहा की अरुण जी कुशल नेतृत्वकर्ता और मार्गदर्शक रहे हैं, देशहित में उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता भदू भाई पचाया, वरिष्ठ नेता अशोक ओझा, गोविंद कापड़िया, नारायण कोठारी, प्रताप सिंह सिसोदिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष मकु परवाल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष विक्रम सेन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष नीलेश जैन, कार्यालय मंत्री राजेन्द्र मोदी, दीपक मोदी, पार्षद कांतिलाल राठौड़, युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामन्त्री मोंटू शाह, मण्डल अध्यक्ष गिरीराज मोदी, अंकित शाह, मेहुल जेन, सुधांशु चन्देल, अभिषेक गेहलोत, दीपक परिहार, मनोज किराड़, किसान मोर्चा के कालुसिंह रावत, अभिभाषक सुधीर मोदी, हेमू कोठारी, राजू शाह, सोशल मिडिया संयोजक सिद्धार्थ जैन, दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट राजेश राठौर ने किया।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *