शिवा रावत, उमराली
अलीराजपुर उमराली मुख्य मार्ग पर बारिश में बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से हादसों में इजाफा हो रहा है। इसी के दृष्टिगत आज एक ईंटों से लदा डम्पर सुखीवावड़ी ग्राम में पलटी खाने से बच गया। मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है जिनमें बारिश का पाना जमा होने से वाहन चालकों को पता नहीं चलता है और टायर गड्ढों में चले जाने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है या गड्ढे बचाने के फेर में हादसों का शिकार हो रहे हैं जिनमें छोटे वाहन चालकों को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। वाहन सवार व राहगीर अब जान हथेली पर लेकर इस मार्ग से सफर कर रहे हैं जो पीड़ादायक है लेकिन जिम्मेदार विभाग को इससे कोई लेना-देना नहीं है तो कुंभकरणीय नींद में सोया हुआ है और उसे बड़े हादसों का इंतजार है उसके बाद ही वे मार्ग की सुध ले शायद, ऐसा लगता है।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *