सुनील खेड़े @ जोबट
– आज जनपद जोबट मे जिला पंचायत सीईओ सुदीप मालवीय द्वारा रोजगार गारंटी सचिवों की आयोजीत मीटिंग मे जनपद सीईओ पटेल के निर्देश पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरसिंह द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पत्रक बाटे गये, जिस पर भाजपा नेता राकेश अग्रवाल द्वारा आपत्ति ली गई , जिसके तत्काल बाद जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने भृत्य सुरसिंह को तत्काल सस्पेंड कर दिया।
मेरे द्वारा मीटिंग ली गई थी किंतु मैं मीटिंग लेकर उदयगढ़ चला गया था शायद उसके बाद में भृत्य के द्वारा पत्रक बांटे गए हैं जिसकी शिकायत पर मेरे द्वारा तत्काल भरत के सुर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है
सुदेश मालवीया – जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी अलीराजपुर
मीटिंग खत्म होने के बाद भृत्य द्वारा पत्रक बाटे गये थे उस समय मे वहां मौजूद नही था ।
इंदर सिंग पटेल – सीईओ जनपद पंचायत जोबट
पूर्व भाजपा जिला राकेश अग्रवाल ने कहा कि मुझे जानकारी मिली कि जिला पंचायत सीईओ और जनपद सीईओ की उपस्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पत्रक बाटे गये जिस पर मेरे द्वारा जिला पंचायत सीईओ की गाड़ी रोक कर चर्चा करना चाही पर सीईओ साहब बगैर कुछ कहे गाड़ी के शीशे बन्द करके भाग निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *