जितेंद्र वाणी, नानपुर आज नानपुर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर भी सैकड़ों कांग्रेसी नेता गण एकत्रित हुए। इसके पूर्व नानपुर में कांग्रेस कार्यालय पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें नानपुर की पूर्व सरपंच मंजुला पटेल, राजेंद्र वाणी, एडवोकेट राकेश भारती, फिरोज खान, मुलेश, गणपत सिंह मौर्य आदि ने नानपुर स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को फल भी बांटे व राजीव गांधी के कामों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी डिजिटल की बात करते है पर यह भी देन कांग्रेस की है। कार्यक्रम का संचालन राकेश भारती ने किया। आभार कैलाश सरपंच ने माना। ) Post navigation 73वें स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर की व बैंक स्थापना के 100वें वर्ष पूर्ण होने पर सभी सम्मानीय ग्राहकों, जिलेवासियों को हार्दिक हार्दिक बधाई….आभार…. चतर सिंह मंडलोई कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव बनाए गए