लोकेंद्र चाणोदिया, बामनिया करवड़ निवासी पुष्पा दीपक मांडोत के द्वारा 31 उपवास (मासक्षमण ) की कठोर तपस्या पूर्ण की , श्री मति पुष्पा ने यह कठोर तप रतलाम में चातुर्मास हेतु विराजित आचार्य सम्राट दीक्षा दानेश्वर श्री 1008 रामलालजी मसा के सानिध्य में संपन्न कर पूर्ण की, वर्तमान में रतलाम में आचार्य की निश्रा में यह 112 मासक्षमण हुवा । पुष्पा हर 3 दिन में करवड़ से रतलाम जाकर आचार्यश्री से प्रत्याख्यान लिये। उनके इस तप की करवड़ जैन श्री संघ, रतलाम,बामनिया, थांदला,पेटलावद आदि श्री संघ ने तप की अनुमदना की । श्रीमति पुष्पा के 31 उपवास का पारणे के अवसर पर सभी परिवार जनों के साथ आसपास के सभी श्रीसंघ के जन भी उपस्थित थे । Post navigation एमपीइबी की गंभीर लापरवाही : लाइनमैन खंबे पर चढ़ सुधार रहा था लाइन की विद्युत सप्लाई की चालू, करंट लगने से मौत रोड का कार्य अधूरा होने से राहगीरों की फजीहत, धूल व गड्ढों भर मार्ग पर चलना हुआ दूभर