अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट-
नानपुर थाने के समीप पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले के मुताबिक नानपुर में पुल के नीचे सुबह लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और खोजबीन की गई तो पाया कि यह 32 वर्षीय बालू रामसिंह का शव है। इसके बाद पुलिस ने लाश का पंचनामा बनाया और नानपुर स्वास्थ्य केंद्र पर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गौरतलब है कि बालू कुक्षी से रात में बाइक से आ रहा था और बाइक समेत पुल के नीचे गिर जाने से उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *