लवेश स्वर्णकार@रायपुुरिया रायपुरिया के सोना चांदी व्यापारी अपने निजी कार्य से राजगढ़ की ओर जा रहे थे । गौरतलब है रायपुरिया से 2 किमी दूर पुल के दोनो ओर अंधे मोड़ है जहा अक्सर हादसे होते रहते है। पहले ही यहां अंधे मोड़ पर गति नियंत्रित करने के कोई उपाय नही किए गए है दूसरी ओर सड़क निर्माण के ठेकेदार ने डामरीकरण के बाद सड़क की साइड पर मुर्रम की भराई तो कर दी लेकिन उस पर पानी का छिड़काव कर दबाया नही गया जिसके कारण मुर्रम सड़क पर जगह जगह बिखरा पड़ा है जो हादसों की वजह बन रहा है। दरअसल मंगलवार सुबह स्वर्ण व्यापारी मदनलाल सोनी व उनके पुत्र भरत सोनी कार से बनी की ओर जा रहे थे अंधे मोड़ पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई कार सड़क से नीचे उतर गई और उसके चारों पहिए ऊपर की ओर हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगो ओर राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला स्वर्ण व्यापारी पिता पुत्र दोनो को चोटें आई है जिनका प्रारंभीक उपचार के लिए पेटलवाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया है। ) Post navigation भागवत कथा में बोले शेरे आर्य भूमि पंडित कमलकिशोरजी नागर : भगवान की शरण ले लो जिसके पास बहुत बल है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मीडिया के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक और ग्रूप एडमिन के खिलाफ थाने में आवेदन सौंप की कार्रवाई की मांग