मुकेश परमार @ क्राइम रिपोर्टर अलीराजपुर जिले की बोरी पुलिस ने कल देर रात को सट्टा खाईवाल सुरका के परिवार पर शासकीय काम में बाधा डालने ओर जुंआ एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है जोबट एसडीओपी नीरज नामदेव ने बताया कि कल दोपहर पश्चात मुखबिर की सुचना पर पांच पुलिसकर्मी एक खेत में तितली भंवरा चला रहे सुरका नाम के एक शख्स को पकडने अलग अलग दिशाओं से गये थे .. ओर जुंआ सामग्री बरामद कर ली ..इसके बाद सुरका पिता मांगलिया, उसकी पत्नी मनीबाई , बेटी आंचल , बेटों बादल एंव गौतम एंव एक अन्य आरोपी आकाश ने पुलिस दल से बरामद सामग्री छीनने की कौशिश की .. जिसके बाद पुलिस ने यह एफआईआर दर्ज की है .. एसडीओपी नीरज नामदेव ने बताया कि आरोपी सुरका का पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है उसके बाद अगली बड़ी कारवाई प्रस्तावित की जायेगी। Post navigation बोरी में सट्टा खाईवाल के परिजनों पर पुलिस की बड़ी कारवाई की तैयारी , शाम से चल रही अफवाहों का एसपी ने किया खंडन रोटरी डिस्टिक कांफ्रेंस में बोले 1983 विश्व कप के हीरो मदनलाल – पैसों के लिए क्रिकेट नहीं खेली