मुकेश परमार @ क्राइम रिपोर्टर अलीराजपुर एसपी मनोज कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर चल रही उन चर्चाओं को अफवाह बताकर खंडन किया है जिनमें सट्टा खाईवाल के परिजनों द्वारा कुछ पुलिस कर्मियों पर हमले की बातें कही गयी थी ..एसपी मनोज कुमार सिंह ने अलीराजपुर Live को बताया कि इन चर्चाओं को वैरीफाई करने मैं स्वयं मौके पर पहुंचा था ..मैंने सभी पुलिसकर्मियों और आम लोगों से बात की जिसमें यह चर्चाए अफवाह साबित हुई .. एसपी ने बताया कि सुरका नाम के एक आदतन बदमाश को पुलिस पकड़ने गयी थी जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस के काम में बाधा डालने का प्रयास किया .. इसलिए हम आरोपियों के खिलाफ शासकीय काम में बाधा डालने ओर अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर रहे हैं तथा बदमाश सुरका का रिकार्ड खंगालकर जिलाबदर की कारवाई की जायेगी। Post navigation CM शिवराज झाबुआ – अलीराजपुर दौरे पर आयेंगे ..!! पुलिस से सट्टा सामग्री छीनने की कोशिश करने वाले परिवार पर हुई FIR, अब बड़े एक्शन की तैयारी…