शिवा रावत@umrali राजस्व व पुलिस विभाग की टीमें सोण्डवा तहसील में गुजरात से आवागमन के कच्चे रास्तों को खोज कर उनको लगातार सील करने की कार्यवाही कर रही है । इसी कड़ी में गुरुवार को गुजरात से छकतला होते हुए सोण्डवा निकलने वाले एक कच्चे रास्ते को जे सी बी की सहयता से खोद कर सील किया गया । बताया जाता है कि इस रास्ते से प्रशासन से छुप कर आवागमन किया जा रहा था । संपूर्ण कार्यवाही के दौरान सोण्डवा नायब तहसीलदार कुलभूषण शर्मा , छकतला चौकी प्रभारी नाथूसिंह रणधा , पटवारी राजेश पलिया , ग्राम अचपई सरपंच विक्रम भयडिया एवं छकतला के स्थानीय समाज सेवक उपस्थित रहे । Post navigation अज्ञात कारणो के चलते जहरीली दवा पीने से ग्रामीण महिला की मौत दाहोद से बाइक से आये युवक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 108 वाहन से संदिग्ध व्यक्ति को क्वॉरेंटाइन के लिए भेजा