झाबुआ live के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक द्वारा जिला पुलिस लाइनों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशानुसार अति. पुलिस महानिदेशक, इंदौर जोन, इंदौर के मार्गदर्शन में झाबुआ जिला पुलिस लाइन में एक्वा गार्ड का व्यवसायिक आरओ प्लांट लगाया गया है और इस आरओ प्लांट से सभी को निशुल्क आरओ पानी प्रदाय किया जा रहा है। आरओ पानी प्रदाय का समय प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक एवं सायं 4 बजे से 7 बजे तक है। पुलिस लाईन में आरओ प्लांट लगाने से पुलिस लाईन में रहवासी 300 से अधिक परिवार वालो में अत्यंत खुशी है, क्योंकि अब वह दूषित पानी पीने से होने वाले संक्रामक रोगों से बचेंगे। Post navigation मैंटेनेंस को लेकर 11 से 15 मई तक इस क्षेत्र का बंद रहेगा विद्युत प्रदाय लायंस क्रिकेट क्लब टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट पर मॉर्निंग क्रिकेट क्लब पेटलावद का कब्जा