झाबुआ लाइव के लिए विपुल पांचाल की रिपोर्ट- आज सुबह 8.30 पर झाबुआ एसपी महेशचंद्र जैन ने झाबुआ पुलिस लाइन में पुलिस परिवारों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। एसपी महेशचंद्र जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में स्वछता को लेकर अभियान चला रहे है और ऐसे में जब मैंने देखा की हमारी पुलिस लाइन में इतनी गंदगी पड़ी है तो यह बेहद शर्म की बात है। मैंने अपनी पत्नी और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस परिवारों के साथ एक मीटिंग रखी और उसमें तय किया कि हर रविवार को हम 2 घंटे का श्रम दान करेंगे। उसी निर्णय को लेकर आज श्रमदान किया गया जिसमें सालों से पड़ी गंदगी को हटाया गया। यही अभियान हमारे सभी थाना परिसर में भी चलाया जाएगा। हम पहले अपना घर साफ कर ले उसके बाद झाबुआ शहर में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। Post navigation गड्ढे खोद दिए कभी से, आखिर कब शुरू होगा नाली निर्माण? कांग्रेस के सरपंच प्रत्याशी व समर्थक मशीनों की सुरक्षा के लिए पहुंचे