पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पुलिस की अनदेखी अंचल के बाशिंदों पर खतरे की घंटी बज रही है। अन्य प्रदेशों से आकर किराये के मकान लेकर रहने वालों की संख्या निरन्तर बढ़ रही है। लेकिन उनकी जानकारी किसी के पास नही है। अगर ऐसे में कोई गंभीर वारदात कर ये भाग जाए तो फिर हाथ मलने के अलावा कुछ नहीं बचेगा। बाहरी तत्वों की भीड़- पेटलावद व ग्रामीण अंचल में इन दिनों फेरी वाले, मसाला, कपड़े, कुल्फी ओर अन्य वस्तुओ को लेकर घर घर दस्तक देने बाहरी तत्वों की भरमार है। उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल जैसे प्रदेशों से आकर यहा निवास करने वाले लोगों की संख्या में निरन्तर इजाफा हो रहा है। ये लोग पेटलावद, रायपुरिया, बामनिया, सारंगी सहित अन्य कस्बो में किराये के मकान में रह रहे है। उनकी जानकारी मकान मालिकों द्वारा थाने में नहीं दी जाती है। यह बड़ी चूक साबित हो सकती है। ठेकों पर पलते है नामचीन इधर पुलिस सरंक्षण का एक खुला उदाहरण इलाके के शराब ठेकेदारों के यहा देखा जा सकता है। पेटलावद, रायपुरिया, बामनिया सहित अन्य जगहों के ठेके पर ऐसे लोगों की भरमार है। जो खुले आम धमकाते रहते है (पूर्व में इनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके है)। पुलिस की आंखों के सामने रहने वाले बाहरी तत्वों की जानकारी भी पुलिस थाने में न होना आश्चर्यजनक है। थानो में रखी जाये थंब मशीन बाहरी तत्वों की आड़ में फरारी काट रहे अपराधी किस्मों के लोगों से आमजन को सुरक्षित रखने के लिये सामाजिक कार्यकर्ता चेनालाल गेहलोत ने एक सुझाव देते हुए मांग की है कि सभी थानों में एक थंब मशीन भी रखी जाए। जो बाहरी लोगों को देखते ही उनके अंगूठे से पूरी जानकारी हासिल कर सके। ऐसे में सही और गलत लोगो की जानकारी रखने उन पर शिकंजा कसने में मदद मिल सके। दिन दहाड़े बाइक चुराई- वहीं बुधवार को दोपहर 12.30 बजे फरियादी गब्बरसिंह सस्तिया की होरो स्पलेंडर प्लस एमपी 45 एमसी 7411को ब्लॉक कॉलोनी पेटलावद में एसडीएम बंगले के पास शासकीय क्वार्टर से चुरा ली गई। जिसके बाद फरियादी गब्बरसिंह ने पुलिस थाने पहुंचकर टीआई को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि उनकी बाइक ब्लॉक कॉलोनी में घर के आंगन में खड़ी कर वे घर में गए और शातिर चोर उसे चुरा ले गए। ज्ञापन में फरियादी ने टीआई से बाइक चोर गिरोह को पकडक़र उनकी बाइक दिलाने की मांग की है। गौरतलब है कि पेटलावद शहर में बाइक चोर गैंग करीब एक वर्ष से सक्रिय होकर अभी तक दर्जनों बाइक चुरा चुकी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश नहीं किया है और चोर पुलिस गिरफ्त से दूर होकर लगातार शहर में वाहन चोरी की घटना को दिन और में अंजाम दे रहे हैं। इसके पूर्व मंगलवार रात लोकेश पिता नन्दलाल मालवी (जैन) की बाइक एमपी 45 एमएच 1337 होंडा यूनिकॉर्न लाल कलर की पेटलावद महावीर कॉलोनी स्थित निवास स्थान से चोरी कर रफुचक्कर हो गए। व्यापारी लोकेश मालवी ने बाइक चोरी की रिपोर्ट भी पेटलावद थाने पर दर्ज करवा दी है। Post navigation जागो साहेब जागो, पुलिस की अनदेखी और मंडराता खतरा बैंक ऑफ बडौदा के एटीएम मशीन मे नही रहता कैश, उपभोक्ता परेशान, कैसे पुरा होगा मोदीजी का डिजिटल इंडिया का सपना