मदरानी से हितेन्द्र पंचाल की रिपोर्ट ग्राम काकनवानी में गणेशोत्सव और आने वाले सभी त्योहारों को लेकर आज काकनवानी थाने पर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी श्री हीरू सिंह जी रावत की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें आने वाले त्योहारों पर शांति व्यवस्था, गांव में गस्त और अन्य विषयों पर चर्चा हुई शांति समिति की इस बैठक में कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र से वरिष्ठजन उपस्थित हुए ग्रामीण जन ने अपेक्षा करते हुए कहा कि हमारे नगर कस्बे में सदैव शान्ती का माहौल बना रहे एवम जो कुछ दिनों पहले हमारे कस्बे में चौरी की वारदातें बड़ रही है उस पर अंकुश लगे । थाना प्रभारी हीरूसिंग जी रावत ने ग्रामीण जनों को बताया बिल्कुल हमारी टीम लगी हुई है, और हम लोग लगातार गस्त कर रहै है। ग्रामीण जन ने भी अपनी सभी बात को रखते हुए गांव में शांति समीक्षा की बैठक संपन्न की जिसमे गांव के नरेंद्र जी भनपुरिया ,राहुल पंचाल, विवेक नायक ,रादु बारिया, कमल पटेल , अनुराग खड़िया ,कालिया सिंगाड़िया एवं समस्त थाना स्टॉप उपस्थित रहे। Post navigation गंभीर बीमारी से पीडि़त मरीजों के लिए जागरुक युवाओं ने रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश बाबा रामदेव की जयंती पर धर्मावलंबियों ने निकाली शोभायात्रा