रितेश गुप्ता, थांदला थांदला पुलिस ने एक वाहन से लाखों रुपए की चांदी और कैश जब्त किया है। कार्रवाई सोमवार रात को थांदला के आउटर पर की गई। एसडीओपी नीरज नामदेव ने बताया एक कोरियर वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 74 किलो चांदी और करीब 78 लख रुपए कैश मिले हैं। वाहन को पुलिस थाने लाकर प्रकरण दर्ज किया गया है। नामदेव ने बताया प्रकरण दर्ज कर संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है। वाहन झांसी से गुजरात की ओर जा रहा था। किसी को शक ना हो इसलिए इसे कोरियर वाहन का रूप दिया गया था। Post navigation न्यू हिमालया एजुकेशनल एकेडमी के छात्रों की ज़िला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार सफलता अणु पब्लिक स्कूल थांदला ने जिला स्तरीय वॉलीबॉल व कराटे प्रतियोगिता में परचम लहराया