झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट पेटलावद पुलिस ने वाहन चैकिंग में बाइक से अवैध रूप से परिवहन हो रही शराब को आरोपी सहित पकड़ा। जानकारी के मुताबिक सुबेदार धर्मेंद्र पटेल, प्रधान आरक्षक नीरज व आरक्षक सुरेश पग्गी स्टेट हाईवे पर वाहन चैकिंग कर रहे थे। तभी नया बस स्टैंड से राजू उर्फ चंद्रकांत पिता भरतलाल भटेवरा निवासी थांदला रोड़ अपनी बाइक से घर की ओर जा रहा था। टीम ने उसे रोककर बाइक की चैकिंग की, तो डिक्की में 1 पेटी अवैध शराब पाई गई। टीम उसे पकडक़र पुलिस थाने लेकर पहुंची और कार्रवाई की। पुलिस ने डिक्की से 50 क्वाटर देशी मदिरा प्लेन के और बाइक (एमपी 45 बी 9815) को जप्त किया। शराब की कीमत करीब 2 हजार 500 रूपए है और बाइक की कीमत 35 हजार रूपए आंकी गई है। वहीं आरोपी राजू पर 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। Post navigation हाउसिंग सोसाइटी बनाने के लिए नसीरपुर में खरीदी जमीन पर हाउसिंग सोसाइटी बनाने के लिए चार बदमाशों ने किया अगुवा, मांगी फिरौती की रकम तो क्या पेटलावद ब्लास्ट मे मारे गये 68 लोगों का अंतिम संस्कार “मध्यप्रदेश सरकार” ने नहीं किया था !